श्री विष्णु मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ कन्या पूजन

श्री विष्णु मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ कन्या पूजन

अंतराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि कन्या पूजन की यह पावन परंपरा भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में श्रद्धा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है।

बताते चलें कि स्प्रिंगफील्ड टाउन स्थित एनपीएस श्री विष्णु मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा श्रद्धा एवं भक्तिभाव का प्रतीक बनी। इस पवित्र अनुष्ठान के माध्यम से कन्याओं में माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूप का दर्शन करते हुए नारी शक्ति के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया गया।

हिंदू धर्म में कन्या पूजन को भगवती दुर्गा की आराधना का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। नौ कन्याओं में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की मान्यता के साथ उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। यह परंपरा पवित्रता, करुणा, शक्ति और दिव्यता का प्रतीक है।

स्वामी रामभजन वन जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना, भगवती आराधना और नारी शक्ति के सम्मान के महत्व पर बल देते हुए संदेश दिया कि सच्ची देवी उपासना तभी सार्थक है, जब समाज में प्रत्येक कन्या को सम्मान, सुरक्षा, स्नेह और समान अवसर प्राप्त हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *